Search This Blog

Tuesday, March 23, 2010

Paid To Click Information


पे-पर-क्लिक (प्रति क्लिक भुगतान)


पे पर क्लिक (पीपीसी ), वेबसाइटों पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक इंटरनेट विज्ञापन मॉडल है जहां विज्ञापनदाता अपने विज्ञापन को क्लिक किये जाने पर ही अपने होस्ट (मेजबान) को भुगतान करते हैं. खोज इंजनों के साथ, विज्ञापनदाता आमतौर पर अपने लक्षित बाजार के लिए प्रासंगिक खोजशब्द वाक्यांशों पर ही बोली लगाते हैं. सामग्री साइटें सामान्यतः बोली प्रणाली का इस्तेमाल करने की बजाय प्रति क्लिक एक निश्चित मूल्य लगाती हैं.

कॉस्ट पर क्लिक (CPC) , विज्ञापनदाता द्वारा खोज इंजन तथा अन्य इंटरनेट प्रकाशकों को उस प्रत्येक क्लिक के लिए किया जाने वाला भुगतान है जो आगंतुक को विज्ञापनदाता की वेबसाइट पर ले कर जाता है.

सामान्यीकृत पोर्टल के विपरीत - जो एक साइट पर अधिकाधिक लोगों को लाने की चेष्टा करते हैं - पीपीसी, लोगों को सर्फिंग के दौरान खरीद के अवसर प्रदान प्रदान करने वाले तथाकथित सहबद्ध मॉडल को लागू करता है. यह संबद्ध साझेदार साइटों को वित्तीय प्रोत्साहनों (राजस्व के एक प्रतिशत के रूप में) की पेशकश द्वारा ऐसा करता है. साझेदार, व्यापारी को खरीद के लिए क्लिक की सुविधा प्रदान करते हैं. यह एक प्रदर्शन आधारित भुगतान मॉडल है: यदि साझेदार बिक्री करने में असफल रहता है तो व्यापारी के लिए कोई लागत नहीं आती है. विविधताओं में बैनर आदान-प्रदान, पे-पर-क्लिक, और राजस्व साझा करने के कार्यक्रम शामिल हैं.

पीपीसी विज्ञापनों का उपयोग करने वाली वेबसाइटें, एक प्रमुखशब्द खोज (कीवर्ड क्वेरी) के एक विज्ञापनदाता की खोजशब्द सूची से मेल खाने, या एक सामग्री साइट द्वारा प्रासंगिक सामग्री प्रदर्शित किये जाने पर विज्ञापनों को दर्शाती हैं. ऐसे विज्ञापनों को प्रायोजित लिंक या प्रायोजित विज्ञापन कहा जाता है, और वे खोज इंजन के परिणाम पृष्ठ पर परिणाम के ऊपर या बगल में, अथवा वेब डेवलपर की इच्छानुसार सामग्री साईट पर कहीं भी दिखाई देते हैं.

पीपीसी प्रदाताओं में, गूगल ऐडवर्ड्स, याहू! सर्च मार्केटिंग, तथा माइक्रोसॉफ्ट एडसेंटर तीन सबसे बड़े नेटवर्क ऑपरेटर हैं और ये तीनों बोली-आधारित मॉडल के तहत काम करते हैं. कॉस्ट पर क्लिक (सीपीसी), खोज इंजन तथा किसी विशेष खोजशब्द के लिए प्रतियोगिता के स्तर के आधार पर भिन्न होता है.

पीपीसी विज्ञापन मॉडल का क्लिक धोखाधड़ी के माध्यम से दुरुपयोग किया जा सकता है, हालांकि गूगल और दूसरों ने प्रतियोगियों तथा भ्रष्ट वेब डेवलपर्स द्वारा इसका दुरुपयोग किये जाने से रोकने के प्रति स्वचालित प्रणालियों को लागू किया है.


प्रति क्लिक मूल्य निर्धारण

प्रति क्लिक मूल्य निर्धारण के लिए दो मुख्य मॉडल हैं: फ्लैट रेट (निश्चित दर) तथा बोली आधारित. दोनों ही मामलों में विज्ञापनदाता के लिए किसी दिए गए स्रोत के एक क्लिक के संभावित मूल्य पर विचार करना आवश्यक होता है. यह मूल्य इस बात पर आधारित होता है कि विज्ञापनदाता अपनी वेबसाइट के लिए किस प्रकार के व्यक्ति को एक आगंतुक के रूप में प्राप्त करने की उम्मीद करता है, और विज्ञापनदाता अल्पावधि तथा दीर्घावधि में उससे किस प्रकार का लाभ (आमतौर पर राजस्व) प्राप्त करने की उम्मीद कर सकता है. विज्ञापन के अन्य रूपों के समान ही लक्ष्य निर्धारण का यहां भी काफी महत्त्व होता है, और पीपीसी अभियानों को अक्सर प्रभावित करने वाले कारकों में निम्न शामिल होते हैं - लक्ष्य की रूचि (जिसे अक्सर खोज इंजन में उनके द्वारा लिखे गए खोज शब्द, या उनके द्वारा ब्राउज़ किये जाने वाले पृष्ठ की सामग्री के अनुसार परिभाषित किया जाता है), आशय (उदाहरण के लिए, खरीदना है या नहीं), स्थान (भू लक्ष्यीकरण के लिए), और उनके द्वारा ब्राउज़ करने का दिन और समय.

निश्चित दर (फ्लैट रेट) पीपीसी

फ्लैट रेट मॉडल में, विज्ञापनदाता और प्रकाशक प्रत्येक क्लिक के लिए एक निश्चित राशि के भुगतान पर सहमत होते हैं. कई मामलों में प्रकाशक के पास एक रेट कार्ड होता है जिसमें उनकी वेबसाइट या नेटवर्क के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सीपीसी की सूची होती है. ये विभिन्न राशियां अक्सर पृष्ठों की सामग्री से संबंधित होती हैं, जहां आम तौर पर अधिक मूल्यवान आगंतुकों को आकर्षित करने वाली सामग्री की सीपीसी कम मूल्यवान आगंतुकों को आकर्षित करने वाली सामग्री की अपेक्षा अधिक होती है. हालांकि, कई मामलों में विज्ञापनदाता कम दर पर सौदा कर सकते हैं, खासकर जब एक दीर्घकालिक या उच्च मूल्य वाले अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की बात चल रही हो.

फ्लैट रेट मॉडल विशेष रूप से तुलनात्मक खरीद इंजनों में अधिक आम है, जो सामान्यतः अपने रेट कार्ड को प्रकाशित करते हैं. हालांकि, ये दरें कभी कभी-कभार काफी कम होती हैं और विज्ञापनदाता अधिक दृश्यता के लिए और अधिक राशि का भुगतान कर सकते हैं. ये साइटें आमतौर पर उत्पाद या सेवा श्रेणियों में काफी करीने से बंटी होती हैं जिससे विज्ञापनदाताओं को लक्ष्यीकरण का एक उच्च स्तर प्राप्त करने में मदद मिलती है. कई मामलों में, इन साइटों की संपूर्ण मूल सामग्री भुगतान वाले विज्ञापनों से भरी रहती है.


इतिहास

फरवरी 1998 में 25 कर्मचारियों वाली एक नयी कंपनी Goto.com (जिसका बाद में ओवरचर नाम पड़ा और अब वह याहू! का हिस्सा है) ने कैलिफोर्निया में टेड (TED) सम्मेलन के समक्ष पे पर क्लिक खोज इंजन की संकल्पना के साक्ष्य को प्रस्तुत किया. इस प्रस्तुति और इसके बाद की घटनाओं ने पीपीसी विज्ञापन प्रणाली की रचना की. पीपीसी मॉडल की संकल्पना का श्रेय आमतौर पर आईडियालैब तथा Goto.com के संस्थापक बिल ग्रॉस को दिया जाता है.

गूगल ने खोज इंजन विज्ञापन की शुरुआत दिसंबर 1999 में की. एडवर्ड्स प्रणाली को अक्टूबर 2000 में पेश किया गया, जहां विज्ञापनदाता गूगल खोज इंजन पर दिखाए जाने के लिए टेक्स्ट विज्ञापन का निर्माण कर सकते थे. हालांकि, पीपीसी को 2002 में ही पेश किया जा सका; उस समय तक विज्ञापन के लिए प्रति हजार की लागत के हिसाब से भुगतान प्राप्त किया जाता था.

हालांकि GoTo.com ने 1998 में पीपीसी की शुरुआत कर दी थी, याहू! ने GoTo.com (बाद में ओवरचर) के प्रकाशन को नवंबर 2001 से पहले शुरु नहीं किया. इससे पहले, एसईआरपी विज्ञापन के लिए याहू के प्राथमिक स्रोत में प्रासंगिक आईएबी (IAB) विज्ञापन इकाइयां शामिल थीं (मुख्य रूप से 468x60 प्रदर्शन विज्ञापन). जब जुलाई 2003 में याहू! के प्रकाशन (सिंडिकेशन) अनुबंध के नवीकरण का समय आया, याहू! ने ओवरचर को 1.63 अरब अमरीकी डॉलर में खरीदने के अपने इरादे की घोषणा की.


No comments:

Post a Comment